थल-मुनस्यारी मार्ग पर भारी मलबा, खतरनाक रास्ते से गुजरने को मजबूर राहगीर,,
थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग पर ला झेकला के पास भारी मलबा आने से आवाजाही प्रभावित हो गई है। सड़क पर मलबा और तेज बारिश के चलते यात्रियों एवं स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
सड़क के एक ओर फंसे लोगों को जोखिम उठाकर मलबे और तेज बहाव के बीच से गुजरना पड़ रहा है।
इसी दौरान तेज बहाव पार करते समय एक महिला हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गई। घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसमें महिला खतरनाक रास्ते से गुजरती नजर आ रही है। तेज बहाव के बीच अचानक संतुलन बिगड़ने से कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, ला झेकला के पास भारी मलबा आने से मार्ग पर आवाजाही बेहद जोखिमपूर्ण हो गई है। लगातार बारिश के बीच सड़क पर मलबा और पानी का तेज बहाव राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। लोग जान जोखिम में डालकर किसी तरह मार्ग पार करने को मजबूर हैं।
भारी मलबे के कारण थल-मुनस्यारी मार्ग पर यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मार्ग से मलबा तत्काल हटाने और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके। #facebookviral #rain #uttarakhand #munsiyaritrip #flood