NHAI 907 (जगाधरी से पोंटा साहिब) पर निर्माण कार्य की धीमी गति से जनता त्रस्त - आदर्श पाल सिंह
जगाधरी, 5 अक्टूबर 2026
आम आदमी पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य आदर्श पाल सिंह ने कहा कि पिछले लगभग 3 वर्षों से NHAI 907 का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन कार्य की गति बेहद धीमी है।
उन्होंने कहा कि यह हाईवे हरियाणा को उत्तराखंड, हिमाचल और उत्तर प्रदेश से जोड़ता है और इस पर आवाजाही बहुत ज्यादा है। लेकिन यह कार्य कब तक पूरा होगा, इसकी किसी को जानकारी नहीं है।
सड़क पर बजरी उखड़ी पड़ी है और चारों तरफ मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं, जिससे दोपहिया वाहन, कार आदि चालकों की आंखों में धूल-मिट्टी गिरने से वे चोटिल हो रहे हैं। हाईवे से गुजरने वाली गाड़ियों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है निर्माणाधीन हाईवे पर चलने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आदर्श पाल सिंह ने कहा कि जब भी हाईवे बनाया जाता है तो निर्माण के दौरान जनता की आवाजाही के लिए सर्विस रोड बनाया जाता है, जो इस हाईवे पर कहीं देखने को नहीं मिलता। जहां सर्विस रोड दिया भी गया है, उसकी हालत अत्यंत दयनीय है।
उन्होंने कहा कि प्रताप नगर के लोगों की पिछले तीन वर्षों से आवाजाही लगभग खत्म हो गई है। छछरौली और प्रताप नगर के व्यापारियों के व्यापार पर इसका सीधा असर पड़ रहा है, व्यापार खत्म हो रहा है। विशेषकर प्रताप नगर का व्यापार तो बिल्कुल खत्म होने की कगार पर पहुंच चुका है।
मैं हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार से आग्रह करता हूं कि इस हाईवे को बनाने वाली कंपनी / ठेकेदार को निर्देश देकर इस नेशनल हाईवे का कार्य जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए। अगर सरकार जल्द ही इस ओर ध्यान नहीं देती तो आम आदमी पार्टी इस मामले का संज्ञान लेकर आगे की कार्रवाई के लिए निर्णय लेगी।
कार्यलय सचिव