कानपुर के वार्ड-14 में बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ पार्षद शालू सुनील कनौजिया का नाली, झाड़ू और कूड़ा आंदोलन रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा।
सैकड़ों महिलाओं ने गृहकर की प्रतियां हाथों में लेकर जुलूस निकाला और “सफाई नहीं तो टैक्स नहीं” के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने वार्ड में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर और नियमित सफाई न होने का आरोप लगाया।
ओ ब्लॉक सब्जी मंडी की सफाई व्यवस्था को लेकर भी नगर निगम पर सवाल उठाए गए। प्रदर्शनकारियों ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और टैक्स के बदले मूलभूत सुविधाएं देने की मांग की।
📍 कानपुर नगर
🎙️ Ground Zero News | सत्यम तिवारी
#Kanpur #KanpurNews #GroundZeroNews #KanpurNagar #Ward14 SafaiVyavastha NagarNigam