रावतपुर में भाजपा नेता के घर चोरी
कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र की सुदर्शन हाउसिंग सोसायटी में भाजपा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य अशोक कुमार के घर चोरी की वारदात सामने आई है। चोर घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात और अन्य सामान समेत करीब 15 लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए।
घटना के वक्त अशोक कुमार लखनऊ में आयोग की बैठक में शामिल होने गए थे। घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
.
.
#Kanpur #KanpurNews #Rawatpur #CrimeNews #Theft KanpurCrime