सम्राट अशोक भवन, शेखपुरा में जिला युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन।
आज दिनांक 07.10.2026 को सम्राट अशोक भवन, शेखपुरा में जिला युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री शेखर आनंद, भा०प्र०से० की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती सरोज पासवान द्वारा जिलाधिकारी श्री शेखर आनंद को पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान के साथ की गई। जिलाधिकारी शेखपुरा द्वारा कुछ स्थानीय कलाकारों को पुष्पगुच्छ एवं साल देकर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिलाधिकारी श्री शेखर आनंद ने अपने संबोधन में युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करते हुए कहा कि खेल हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के युवा विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर जिला एवं राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकते हैं। उन्होंने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उक्त कार्यक्रम में श्री संजय कुमार अपर समाहर्ता ( विभागीय जांच), श्री धर्मेन्द्र कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, प्रियंका कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सरोज पासवान, जिला खेल पदाधिकारी - सह - अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी के साथ - साथ विभिन्न स्कूलों से आए छात्र- छात्राएं तथा शिक्षकगण उपस्थित थे।