जिले में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन के संचालन और विस्तार को लेकर डीएम साहिला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में बैठक हुई। बैठक में जिले में पीएनजी सेवा शुरू करने की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि पीएनजी कनेक्शन के संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।