महिला शिक्षिका से अभद्रता का वीडियो वायरल, प्रबंधक पर गंभीर आरोप!
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला मुख्यालय रवींद्रनगर स्थित एक स्कूल से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शिक्षा के मंदिर की मर्यादा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में स्कूल प्रबंधक दिनेश रॉय कथित तौर पर अपनी ही संस्था की महिला शिक्षिका के साथ अभद्र व्यवहार करते और अनुचित दबाव बनाते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में महिला शिक्षिका बार-बार उनसे दूरी बनाए रखने की गुहार लगाती नजर आ रही हैं। सवाल यह है कि जिस संस्थान में बच्चों को संस्कार और सम्मान की शिक्षा दी जाती है, वहां महिला कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान की जिम्मेदारी कौन निभाएगा?
मामले को लेकर पीड़िता ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने वायरल वीडियो और मिली तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
अब देखना होगा कि जांच में क्या सच्चाई सामने आती है और आरोपों पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
महिला की गरिमा और कार्यस्थल की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
#Kushinagar #KushinagarNews #UPNews #UPCrime #ViralVideo #UPPolice #Ravindranagar