आइए जानते हैं शिक्षा को सहज, सर्वसुलभ एवं बाल-केंद्रित बनाने की दिशा में सीतामढ़ी जिले के उत्कृष्ट नवाचार फोक टीएलएम के बारे में। यह नवाचार जिले की शिक्षिका प्रियंका कुमारी (मध्य विद्यालय मलहाटोल, परिहार सीतामढ़ी) के द्वारा शुरू किया गया है। यह शिक्षण अधिगम सामग्री जो कि स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों, यथा मिट्टी एवं पत्थर आदि, से विकसित शून्य-निवेश आधारित “फोक टीएलएम” (Folk TLM) नवाचार को सीतामढ़ी जिले की एक उत्कृष्ट पहल (Best Practice) के रूप में मान्यता दी जाती है। यह व्यावहारिक नवाचार न केवल प्राथमिक स्तर पर, बल्कि जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में भी पूर्व-प्राथमिक शिक्षा (ECCE) तथा बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान (FLN) की नींव को रुचिकर एवं सुदृढ़ बनाने में प्रभावी सिद्ध हो रहा है।
16 views | Sitamarhi, Bihar | Aug 20, 2026