अशोक नगर: जिले के राशन हितग्राहियों को बड़ी राहत, अगस्त-सितंबर का राशन 31 अगस्त तक मिलेगा एक साथ
अशोकनगर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र परिवारों को अगस्त और सितंबर 2026 की राशन सामग्री 31 अगस्त तक एकमुश्त वितरित की जाएगी। उचित मूल्य दुकानों पर दोनों महीनों का राशन लेने के लिए हितग्राहियों को पीओएस मशीन पर माहवार क्रम से दो बार बायोमेट्रिक यानी अंगूठा लगाना होगा। इसके बाद अगस्त और सितंबर दोनों माह का राशन प्राप्त किया जा सकेगा।