मुरैना नगर: चंबल में स्टीमर बंद, 100 यात्री फंसे, 5 KM बहकर अटेर पहुंचा; मुरैना CSP: सुरक्षा उपकरण न होने पर कार्रवाई होगी
मुरैना के नगरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह चंबल की तेज धार में नगरा घाट से तेजरा घाट जा रहा स्टीमर अचानक बंद हो गया। करीब 100 यात्री स्टीमर के बंद होने से 5 किलोमीटर बहकर भिंड के अटेर स्थित कछपुरा घाट पहुंच गए।वीडियो वायरल होने पर प्रशासन हरकत में आया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।CSP दीपाली चंदौरिया ने कहा कि स्टीमर में सुरक्षा उपकरण नहीं थे।