हनुमना।।सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीण पहुंचे एसडीएम कार्यालय, एसडीएम ने मौके पर जाकर दिए निर्देश।ग्राम पंचायत रघुनाथगढ़ के शिवगढ़ गांव में सड़क न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण समस्या और बढ़ गई है।सड़क न होने से नाराज ग्रामीण शिकायत लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम राजेश मेहता तत्काल ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।