Public App Logo
Profile Picture

एकता में शक्ति समाचार पत्र

@ektameshaktinews
4796Followers
133Following
हनुमना में कांग्रेस ने मनाई गांधी जयंती, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प*

 *एकता में शक्ति समाचार mob 9424838430* 

*मऊगंज।* जिला कांग्रेस ने हनुमना कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई। कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना के मार्गदर्शन और जिलाध्यक्ष हरिलाल कोल के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

सबसे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद उनकी जीवनचर्या और विचारों पर चर्चा हुई और उनके बताए सत्य, अहिंसा और सद्भाव के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा से देश को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण पेश किया। राष्ट्र के प्रति उनका त्याग सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

कार्यक्रम में हनुमना ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा, अमृतलाल शुक्ला, महेश यादव, नरेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, श्रीमती शैलजा, अंजनी गुप्ता, सोनू सेन, मिश्रीलाल साकेत, गोरेलाल, मुकेश पाठक, विद्या निवास, चंद्रशेखर कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सीधी में पंचायत सचिव कर रहा था नशीली कफ सिरप की तस्करी वाहन के साथ पकड़ाया।

प्रथम न्याय न्यूज। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में नशीली कफ सिरप के अवैध परिवहन और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जमोड़ी पुलिस ने ग्राम पंचायत खैरा, जनपद पंचायत सिहावल में पदस्थ सचिव संदीप त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है।  पुलिस के मुताबिक, 28 सितंबर 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में हीरो होंडा एजेंसी के पीछे खड़ी एक बोलेरो में नशीली कफ सिरप रखी गई है। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें एक झोले से कोडिनयुक्त ऑनरेक्स कफ सिरप की 12 शीशियां बरामद हुईं। इनकी कीमत 2,418 रुपये बताई गई है। पुलिस ने कथित परिवहन में इस्तेमाल की गई बोलेरो भी जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये है। पुलिस का कहना है कि सिरप के परिवहन और भंडारण से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। 

मामले में एनडीपीएस एक्ट और औषधि नियंत्रण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई।
Video 2
Video 3
Video 4
मऊगंज वोट चोरी से जन-समस्याओं तक: कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया और कलेक्ट्रेट गेट पर धरना दिया
बालाघाट के दो ब्लॉकों के 50 गांवों में अब हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण के बाद ही इन दूरस्थ क्षेत्रों में नियमित रिपोर्टिंग और प्रशासनिक पहुंच संभव हो पाई है। पहले अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना भी चुनौती थी।

कुपोषण पर प्रभावी नियंत्रण के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है। वर्ष 2003 से पहले जहां संस्थागत प्रसव का स्तर केवल 21 प्रतिशत था, आज यह बढ़कर 92 प्रतिशत हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी स्वयं इन व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

नक्सलवाद देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा था। भाजपा सरकार ने इसे प्राथमिकता के साथ समाप्त करने की दिशा में निर्णायक काम किया है। इसी का परिणाम है कि आज बालाघाट के दूरस्थ क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य और अन्य नागरिक सुविधाएं तेजी से पहुंच रही हैं।

जिन समस्याओं को कांग्रेस की नीतियों से बढ़ावा मिला, आज वही लोग संवेदना की बात कर रहे हैं। राहुल गांधी जी बार-बार भ्रामक बातें कहकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

- *श्री राजेंद्र शुक्ल, उपमुख्यमंत्री*
Video 7
नारायणी तटबंध कटान स्थल पर पहुंचे CM योगी, बाढ़ पीड़ितों को दिया भरोसा।खबर उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जहां कुशीनगर नारायणी नदी में उफान के बाद तटबंध कटान का जायजा लेने मंगलवार को CM योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर में पीड़ितों से मुलाकात की।
मऊगंज।।हनुमना।।ग्राम पंचायत अटरिया में सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप, RTI में जानकारी न देने की शिकायत।जहां सरपंच सचिव एवं उपयंत्री (तीन की तिकड़ी) की मिलीभागत का खेल शुरू है वही शिकायतकर्ता का आरोप है कि पंचायत में मोटर पंप और बोरवेल लगाने, पीसीसी रोड, नाली निर्माण, खेल मैदान और शांतिधाम निर्माण में अनियमितताएं बरती जा रही हैं। कई कार्य जमीन पर नहीं हुए, लेकिन कागजों में पूरे दिखाए गए हैं। पंचायत का ताला कभी-कभी खुलता है।. ...
वायरल वीडियो भैंस चोरी को लेकर ग्रामीणों के द्वारा भेजा गया है जांच की जा रही पुलिस के द्वारा
कप्तानगंज में श्रीनेत हीरो डीलरशिप की पहली वर्षगांठ, सांसद रवि किशन और विजय दुबे ने काटा केक।कप्तानगंज में श्रीनेत हीरो मोटरसाइकिल डीलरशिप की प्रथम वर्षगांठ पर सोमवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में गोरखपुर सांसद रवि किशन शुक्ला और कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
मऊगंज में पंचायत उपचुनाव: सुबह 9 बजे तक 17.60% मतदान।नईगढ़ी में 18.88% और हनुमना में 17.11% वोटिंग; 4 पदों पर मुकाबला।मतदान केंद्रों पर प्रशासन की निगरानी। प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं की हैं। कलेक्टर के निर्देश पर जोनल, सेक्टर, रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारी मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। मतदान केंद्रों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारी लगातार नजर रखे हुए हैं।
Mauganj.पंचायत उप निर्वाचन: मतदान दल पोलिंग बूथों के लिए रवाना, कल होगा मतदान।
जनपद पंचायत हनुमना के वार्ड क्रमांक 4 में जनपद सदस्य और मलैगवां ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए चुनाव होना है।जनपद पंचायत नईगढ़ी में भी सरपंच पद के लिए मतदान दल रवाना किए गए हैं।

मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं
एकता में शक्ति समाचार 28/09/2026✍️
Video 15
Video 16
Video 17
Video 18
Video 19
Video 20
Video 21
मऊगंज में कीचड़ में फंसी गाय की जान बचाने दलदल में उतरे पूर्व विधायक बन्ना, रेस्क्यू का वीडियो वायरल
हनुमना में सनातन और राष्ट्रपिता के अपमान से विंध्य शर्मसार, नंदी और गांधी प्रतिमा का सिर काटा।कांग्रेस ने जताया आक्रोश, 48 घंटे का अल्टीमेटम।पूर्व विधायक ने कहा कि एक तरफ महात्मा गांधी की हत्या गोडसे ने की थी, आज उसी विचारधारा के लोग गांधी जी की मूर्तियों को तोड़ रहे हैं। राम के नाम पर सत्ता में बैठे लोग राम मंदिर में डकैती डाल रहे हैं, ठीक उसी तरह नंदी बाबा की मूर्तियों को खंडित किया जा रहा है। यह काफी गंभीर और अति संवेदनशील मामला है।जानकारी मिलते ही प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना और जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिलाल कोल कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और थाने पहुंचकर 48 घंटे के अंदर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
नंदी और गांधी प्रतिमा खंडित करने वालों पर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, 48 घंटे का अल्टीमेटम। 
प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना के मार्गदर्शन