सहायक उपकरण प्राप्त होने से वरिष्ठ नागरिको एवं दिव्यांगजनो को दैनिक कार्यो में सुविधा होगी- राज्यमंत्री श्री लोधी
=
सेवा संकल्प अभियान के तहत तेंदूखेड़ा में दिव्यांगजनों और वरिष्ठजनों को
सहायक उपकरण वितरित
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण की भावना के साथ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया जा रहा है, इसी क्रम में जबेरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजना के अंतर्गत निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए।