Public App Logo
बेलनी पुल निर्माण के विरोध में सड़क पर उतरे स्थानीय लोग 🚨 रुद्रप्रयाग। प्रस्तावित बेलनी मोटर सेतु के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है। व्यापारियों, भवन स्वामियों और आम लोगों ने प्रदर्शन कर बेलनी पुल कैंसल करो के नारे लगाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रस्तावित पुल निर्माण से 28 दुकानदारों के रोजगार और करीब 10 मकानों पर सीधा असर पड़ सकता है। उनका कहना है कि वे विकास के विरोध में नहीं हैं, लेकिन विकास के नाम पर उनका रोजगार और घर प्रभावित नहीं होना चाहिए। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर करीब 60 वर्ष पुराने स्टील पुल के स्थान पर 85.68 मीटर लंबे नए मोटर सेतु का प्रस्ताव है, जिसकी अनुमानित लागत करीब 33 करोड़ 5 लाख रुपये है। स्थानीय लोगों का सवाल है कि बेलनी से करीब 200 मीटर की दूरी पर अलकनंदा नदी पर नया पुल और सुरंग के जरिए बद्रीनाथ राजमार्ग को जोड़ने की व्यवस्था तैयार हो चुकी है, तो ऐसे में पुराने बेलनी पुल के स्थान पर नया पुल बनाने की जरूरत क्यों है? वहीं, मंगलवार को कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रभावित व्यापारियों और भवन स्वामियों की समस्याएं सुनी गईं। मंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित परिसंपत्तियों और प्रस्तावित मुआवजे का पुनः परीक्षण करने के साथ ही उचित मुआवजा, पुनर्स्थापना और आजीविका प्रभावित न होने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो जिलाधिकारी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। #Rudraprayag #BelniBridge #बेलनीपुल #उत्तराखंड #RudraprayagNews #UttarakhandNews #BreakingNews - Rudraprayag News