जमुई: तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से एक महिला घायल
Jamui, Jamui | Aug 15, 2026 जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर थाना के समीप शुक्रवार शाम करीब पांच बजे तेज रफ्तार अज्ञात ई-रिक्शा ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट लगी और वह घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की पहचान मलयपुर मुसहरी टोला निवासी रीना देवी के रूप में हुई है।