बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र क्षेत्र में गांव ठुकरियासर गांव में शनिवार की दोपहर को पेयजल संकट के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, चार युवक चढ़े पानी की टंकी, पानी देने की मांग को लेकर।
पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े ग्रामीण ,
तीन घंटे बाद भी नहीं पहुंचे विभाग के अधिकारी
बीकानेर। बीकानेर जिले में श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के ठुकरियासर गांव में पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीण शनिवार को पानी की टंकी पर चढ़ गए और अपनी आवाज बुलंद करने लगे लेकिन तीन घंटे बीत जाने के बाद भी जलदाय विभाग के संबंधित अधिकारी अब तक मौके पर नहीं पहुंचे हैं।
श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने की टीम समाचार लिखे जाने तक मौके पर पहुंची, सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार एएसआई सुरेश कुमार गुर्जर सहित पुलिस टीम मौके पर मौजूद थे और टंकी पर चढ़े लोगों से समझाइश कर रहे थे, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारियों का तीन घंटे तक मौके पर नहीं पहुंचाना भी बड़े सवाल खड़ा कर रहा था। इ