माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा पटना के जेडी वूमेंस कॉलेज में ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ का शुभारंभ किया गया। इसका सीधा प्रसारण कारगिल विजय सभा भवन, बेगूसराय में किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री सहित वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पोर्टल के माध्यम से सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी अपनी शैक्षणिक, महाविद्यालय, छात्रावास एवं अन्य समस्याओं की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायतों के समाधान की कार्रवाई 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित की जाएगी। ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने अथवा ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ से संबंधित सहायता के लिए हेल्पलाइन 1100 पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला प्रशासन ने जिले के विद्यार्थियों से इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।
IPRD Bihar
Bihar Education Department
#begusarai
21 views | Begusarai, Bihar | Aug 17, 2026