बिहार: अंदी गांव में विधायक डॉ. जितेन्द्र कुमार ने करीब ₹3 करोड़ की लागत से बने पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया
Bihar, Nalanda | Aug 16, 2026 अंदी गांव में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बने पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन स्थानीय विधायक डॉ. जितेन्द्र कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि भवन शुरू होने से ग्रामीणों को जाति, निवास प्रमाणपत्र, जमीन की रसीद, राशनकार्ड समेत कई सरकारी सुविधाएं पंचायत स्तर पर ही मिल सकेंगी। इससे लोगों का समय और पैसा बचेगा तथा प्रखंड व जिला कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।