।।समाहरणालय पूर्णिया।।
(जनसंपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:-1141,
दिनांक:-17/08/2026,
==================
दिनांक 18 अगस्त 2026 मंगलवार को पंचायत सहयोग शिविर का होगा आयोजन:-
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में सोमवार को महानंदा सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान आगामी पंचायत सहयोग शिविर को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश एवं महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया गया।
बिहार सरकार द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को प्रखंड अंतर्गत पंचायतों एवं नगर निकायों के वार्डों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाने का प्रावधान किया गया है।
निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप 18अगस्त 2026 को माह के तृतीय मंगलवार को पूर्व निर्धारित स्थल पर सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पंचायत सहयोग शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराया जा सकें।
जिला पदाधिकारी द्वारा आम नागरिकों से अपील किया गया है कि वे 18 अगस्त 2026 (मंगलवार ) को आयोजित होने वाले सम्बंधित पंचायत सहयोग शिविर में पहुंचकर अपनी शिकायत एवं समस्याओं से सम्बंधित आवेदन देकर निष्पादन कराये और सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्राप्त करें।
दिनांक 18/08/2026 (मंगलवार )को आयोजित होने वाले पंचायत सहयोग शिविर एवं सम्बंधित प्रखंड अंतर्गत पंचायतवार क्रमशः-
01:- अमौर प्रखंड अंतर्गत पंचायत धुरपैली के पुस्तकालय भवन में।
02:- प्रखंड बैसा अंतर्गत पंचायत नंदनिया के प्राथमिक विद्यालय, नंदनिया में।
03:- प्रखंड बायसी अंतर्गत पंचायत पुरानागंज के पंचायत सरकार भवन में।
04:- प्रखंड बनमनखी अंतर्गत पंचायत रामनगर फरसाही मिलिक के पंचायत सरकार भवन में।
05:- प्रखंड बी0 कोठी अंतर्गत पंचायत ओरलाहा के पंचायत भवन में।
06:- प्रखंड भवानीपुर अंतर्गत पंचायत श्रीपुर मिलिक के पंचायत सरकार भवन में।
07:- प्रखंड डगरुआ अंतर्गत पंचायत मकेली के मनरेगा भवन में।
08:- प्रखंड धमदाहा अंतर्गत पंचायत चिकनी डुमरिया के पंचायत भवन में।
09:- प्रखंड जलालगढ़ अंतर्गत पंचायत डिमिया के पंचायत भवन, डिमिया में।
10:- प्रखंड कसबा अंतर्गत पंचायत सुधवैली के पंचायत सरकार भवन में।
11:- प्रखंड के0 नगर अंतर्गत पंचायत बैठनौली खेमचंद पूरब के पंचायत भवन
1 views | Purnia, Bihar | Aug 17, 2026