जिले की पंचायतों में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर सोमवार की दोपहर 12 बजे डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी प्रखंडों में पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं, वित्तीय व्यय और लंबित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा।