बारां वर्षों बाद किसान को न्याय की आस, दबंगों के कब्जे से रास्ता दिलाने मौके पर पहुंचा प्रशासन,
बारां जिले के मेलखेड़ी गांव से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जहां एक गरीब किसान अपने ही खेत तक आने-जाने के रास्ते के लिए वर्षों से संघर्ष करता रहा।
बताया जा रहा है कि किसान के खेत पर जाने वाले रास्ते पर आसपास के दबंग खेत मालिकों ने कब्जा कर रखा था। हालात यह थे कि खेत से घर की दूरी महज करीब एक किलोमीटर होने के बावजूद किसान को अपने घर पहुंचने के लिए करीब 8 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ता था।
Sangod, Kota | Oct 3, 2026