कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने छछरौली अनाज मंडी का किया निरीक्षण, धान खरीद प्रक्रिया शुरू करवाई
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने छछरौली अनाज मंडी में किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं पर जताया संतोष, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
यमुनानगर, 02 अक्टुबर- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने शुक्रवार को छछरौली अनाज मंडी का निरीक्षण कर धान खरीद प्रक्रिया का जायजा लेते हुए धान की खरीद करवाई, शुक्रवार को हैफेड एजेंसी द्वारा धान खरीद शुभारंभ किया गया। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने छछरौली अनाज मंडी में पहुंचकर किसानों और आढ़तियों से बातचीत की तथा धान खरीद से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मौके पर धान की खरीद भी करवाई और अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था, पेयजल, बिजली, किसानों के बैठने की व्यवस्था, फसल की आवक, खरीद प्रक्रिया तथा उठान सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी में उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान खरीद के दौरान किसानों की सुविधा और उनकी फसल की समय पर खरीद सरकार की प्राथमिकता है।
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में किसानों की मेहनत और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। धान खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संचालित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी तथा खरीद के साथ-साथ फसल के समय पर उठान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में धान की आवक बढ़ने की स्थिति में भी व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहें और किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। उन्होंने आढ़तियों व शैलर वालों से भी खरीद प्रक्रिया में प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। छछरौली अनाज मंडी में इस धान सीजन में फ़ुड स्पलाई विभाग, हैफेड एजेंसी, हरियाणा वेयरहाउस खरीद के लिए है।
इस अवसर पर छछरौली जसपाल सिंह गिल,डीएफएससी नितीश सिंगला,मार्केट कमेटी चेयरमैन कैलाश चंद शर्मा, मार्केट कमेटी सचिव अनिल पुरषार्थी, मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन योगेश अग्रवाल जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग,मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल, वाइस चेयरमैन रामजतन डमौली, वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन अरोड़ा,वाइस चेयरमैन सुभाषचंद पोली,सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन कल्याण सिंह,मंडल महामंत्री जगदीश धीमान,भाजपा नेता पलक अग्रवाल,फुड सप्लाई इंस्पेक्टर सुखचैन, मंडी सुपरवाइजर धीरज अग्रवाल, राजकुमार, चंद्रभान, रणबीर सिंह, सुशील कुमार, पंकज गर्ग,पंकज मंगला, मोहित सिंगला व हैफैड, हरियाणा वेयरहाउस व मार्केट कमेटी के अधिकारी, मंडी अधिकारी, आढ़ती, किसान एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।