जमुई: प्रभारी मंत्री ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, गंदगी देखकर लगाई फटकार, व्यवस्था में सुधार लाने के दिए निर्देश
Jamui, Jamui | Aug 15, 2026 सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधा व उपलब्ध व्यवस्था की जानकारी लेने शुक्रवार की देर रात 10:30 बजे पीएचईडी मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री संजय सिंह सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने इमरजेंसी कक्ष , महिला, पुरुष वार्ड, कंट्रोल रूम, एसएनसीयू, वेटिंग रुम, पैथोलाजी लैब, डाक्टर डियूटी रुम, रक्त अधिकोष भवन सहित पुरे अस्पताल परिसर का घुम-घुम कर जायजा लिए।