बक्सर नगर थाना क्षेत्र के कोइरपुरवा स्थित नेहा नर्सिंग होम में हड्डी के ऑपरेशन के बाद शिक्षक की मौत पर रविवार को रात्रि 9:00 के करीब हंगामा हो गया। मृतक हरिओम कोइरपुरवा में चंडिका प्रेस के संचालक और महदह के सरकारी स्कूल में शिक्षक थे। परिजनों ने हड्डी रोग के डॉ. महेंद्र प्रसाद पर इलाज में लापरवाही और पैसे के लिए जान से खिलवाड़ का आरोप लगाया।