हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बुधवार, 12 अगस्त को बैंकों में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की लंबित मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय, टाउन जंक्शन रोड के समक्ष आयोजित किया गया। इसमें हनुमानगढ़ जिले के विभिन्न बैंकों के कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल हुए।