हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी और भाजपा नगर मंडल टाउन ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली भव्य तिरंगा वाहन रैली
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी व भाजपा नगरमण्डल हनुमानगढ़ टाउन द्वारा बुधवार को एक भव्य वाहन तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह रैली टाउन कि नई धान मंडी,श्री लक्ष्मीनारायण मन्दिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई जंक्शन के मुख्य बाजार भगत सिंह से भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुई।