समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
दिनांक 07/10/2026,
===============
श्री दिनेश कुमार भा०प्र०से० आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल पूर्णिया एवं प्रेक्षक श्री प्रेम सिंह मीणा भा०प्र०से० द्वारा 'जिला स्कूल पुस्तकालय' का लिया गया जायजा। मौके पर जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन भा०पु०से० तथा जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।
ज्ञातव्य हो कि'सेवा संकल्प कायाकल्प अभियान' के तहत् जर्जर भवन को आधुनिक अध्ययन केंद्र में बदला गया है।
आयुक्त महोदय द्वारा जिला स्कूल परिसर स्थित नव-जीर्णोद्धारित 'जिला स्कूल पुस्तकालय' का जायजा लिया गया ।
ज्ञातव्य हो कि जिला स्कूल स्थित यह ऐतिहासिक भवन पूर्व में अत्यंत जर्जर एवं क्षतिग्रस्त अवस्था में था।
जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की पहल एवं सतत् निगरानी में 'सेवा संकल्प कायाकल्प अभियान' के अंतर्गत इस भवन का व्यापक जीर्णोद्धार कराया गया है।
जिला प्रशासन के सार्थक प्रयासों से आज यह जर्जर ढांचा एक अत्याधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त अध्ययन केंद्र के रूप में परिवर्तित हो चुका है।
छात्रों को शांत एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुस्तकालय में निम्नलिखित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
एकाग्रचित्त होकर पढ़ने के लिए पृथक स्टडी केबिन (Separate Study Cabins) तथा सामूहिक अध्ययन हेतु बड़े एवं सुव्यवस्थित टेबल।
डिजिटल अध्ययन सामग्री (E-content) तक सुगम पहुंच के लिए कंप्यूटर सिस्टम और हाई-स्पीड वाई-फाई (Wi-Fi) की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
सुरक्षा हेतु सीसीटीवी (CCTV) कैमरे, छात्राओं की सुविधा एवं गोपनीयता के लिए विशेष 'गर्ल्स कॉमन रूम' तथा शुद्ध पेयजल हेतु वॉटर कूलर फिल्टर की व्यवस्था।
आयुक्त महोदय द्वारा पुस्तकालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया ।आयुक्त महोदय द्वारा निर्देश दिया गया कि विद्यार्थियों द्वारा किसी भी विशेष शैक्षणिक या प्रतियोगी पुस्तक की मांग किए जाने पर उसे अविलंब उपलब्ध कराया जाए।
मौके पर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि शिफ्ट प्रणाली से पुस्तकालय का संचालन की व्यवस्था की गई है।
वर्तमान में इस पुस्तकालय की क्षमता 150 सीटों की है, जबकि छात्रों के भारी उत्साह के चलते अब तक 300 से अधिक छात्र-छात्राएं नामांकन करा चुके हैं।
विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए
पुस्तकालय का संचालन शिफ्ट प्रणाली के तहत करने का निर्देश दिया गया है, ताकि नामांकित प्रत्येक विद्यार्थी को अध्ययन का पर्याप्त एवं स
@iprd
#samratchoudhary
#cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 7, 2026