बक्सर: बक्सर स्टेशन पर सोते यात्री के पास से महंगी साड़ियों का बंडल चोरी, CCTV ने खोला राज, आरोपी गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Sep 29, 2026 बक्सर रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में सो रहे यात्री के पास से 6 महंगी साड़ियों का बंडल चोरी करने वाले आरोपी को आरपीएफ ने CCTV फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की साड़ियां, तीन मोबाइल फोन, पर्स और 1700 रुपये बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान गाजीपुर जिले के रेवतीपुर थाना क्षेत्र निवासी संजय कुमार सिंह (50) के रूप में हुई है।