🔳सेवा मेरा योगदान के तहत आंगनबाड़ी के 40 बच्चों को निःशुल्क ड्रेस वितरित
🔳गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान आयोजित, पौधारोपण और प्लास्टिक मुक्त परिसर का लिया संकल्प
🔳कटनी - सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड बहोरीबंद द्वारा ग्राम पंचायत कौड़ियां स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-01 में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के 40 बच्चों को जनभागीदारी एवं समाजसेवियों के सहयोग से निःशुल्क ड्रेस वितरित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम सरपंच रुक्मणी मांझी, जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केशवाल, महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक परियोजना अधिकारी सतीश पटेल, स्लीमनाबाद पुलिस थाने से युसूफ शेख तथा कपिल तिवारी, राजेश दुबे एवं भरत गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।
जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केशवाल ने सेवा मेरा योगदान अभियान की महत्ता बताते हुए मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से जनभागीदारी के माध्यम से सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया। सहायक परियोजना अधिकारी सतीश पटेल ने बच्चों के साथ गीतों के माध्यम से उनका उत्साहवर्धन किया तथा महात्मा गांधी के विचारों एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।
परिषद के परामर्शदाता राम सिंह पटेल एवं उमा अवस्थी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक घटनाओं एवं विचारों को साझा करते हुए उपस्थित लोगों को सेवा, सादगी, स्वच्छता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। कपिल तिवारी एवं राजेश दुबे ने जन अभियान परिषद के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में अतिथियों, जन अभियान परिषद के प्रतिनिधियों, नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाताओं, प्रस्फुटन समितियों, समाजसेवियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के सहयोग से 40 बच्चों को निःशुल्क ड्रेस वितरित की गई। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक बसंत जायसवाल को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही आंगनबाड़ी परिसर में पौधारोपण किया गया और परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम से पूर्व कौड़ियां बाजार में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का संचालन विकासखंड समन्वयक अरविंद शाह ने किया तथा सुरेंद्र चक्रवर्ती ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं सहित जन अभियान परिषद के अवधेश बैरागी, राम सिंह पटेल, विनोद सिंह, उमा अवस्थी, धनीराम पटेल, रविन्द्र नाथ झारिया, बसंत जायसवाल, सुरेंद्र चक्रवर्ती, भूपेंद्र दाहिया, अखिलेश यादव, सरजू श्रीवास, मनोज कुमार, मुकेश कुमार सेंगर, बहादुर सिंह, मुकेश रैदास, सुमित परौहा, सुशील मिश्रा, रोजगार सहायक अजय चक्रवर्ती, सोनू चक्रवर्ती, लकी गुप्ता, पुरुषोत्तम जायसवाल सहित अनेक ग्रामीणों का सहयोग रहा।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SewaSankalpAbhiyaan
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Oct 2, 2026