03 सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की तैयारी के समीक्षा समीक्षा हेतु श्री सौरभ सुमन यादव जिला निर्वाचन पदाधिकारी पूर्वी चंपारण के द्वारा सभी गठित कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारी की बैठक कर निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा की गई।
कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी को मतदान कार्मिकों एवम माइक्रो ऑब्जर्वर् का डाटाबेस तैयार करने एवं मतदान कार्मिकों के समय प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने हेतु नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण को निर्देशित किया गया।
इस निर्वाचन मे मतदान ballot box और मतपत्र के द्वारा किया जाता है अतः मत पेटिका , मतदान सामग्री, मतपत्र की ससमय तैयारियों को पूर्ण करने हेतु नोडल पदाधिकारी सामग्री मतपेटिका कोषांग को निदेशित किया गया।
आदर्श आचार संहिता एवम विधि व्यवस्था कोषांग के नोडल पदाधिकारी को आदर्श आचार संहिता के कड़ाई से अनुपालन एवम भय मुक्त, स्वच्छ एवं निष्पक्ष निर्वाचन संपन्न करने करने हेतु आवश्यक जोनल सुपर जोनल एवं अन्य दंडाधिकारी एवं पुलिस बल का आकलन कर सा समय प्रशिक्षण एवम प्रतिनियुक्ति हेतु तैयारी करना सुनिश्चित करेंगे।
सभी अनुमंडल पदाधिकारी अपने कार्यालय स्तर पर single window का संचालन करना सुनिश्चित करेंगे ताकि अभ्यर्थी गण या अभिकर्ताओं को प्रचार प्रसार मे अनुमति प्राप्त करने मे सुविधा हो सके। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन् को गंभीरता से लिया जायेगा
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Election Commission of India
East Champaran, Bihar | Oct 1, 2026