नशे ने इंसान को सड़क पर ला पटका! अबोहर में नशे की हालत में बेसुध मिला व्यक्ति, मदद के लिए दौड़ा ऑटो चालक
फाजिल्का के अबोहर से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति नशे की हालत में सड़क पर गिरा पड़ा था और उठने की हालत में नहीं था। राहगीर आते-जाते रहे, लेकिन इसी बीच एक ऑटो रिक्शा चालक की नजर उस व्यक्ति पर पड़ी।
ऑटो चालक ने अपना वाहन रोका और तुरंत नीचे उतरकर सड़क पर पड़े व्यक्ति को उठाने के लिए आगे आया। उसकी इस पहल ने जहां नशे के बढ़ते खतरे की गंभीर तस्वीर सामने रखी, वहीं इंसानियत की एक मिसाल भी पेश की।