उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर बेटे और बहू के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। वीडियो में कुछ लोग डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है, हालांकि मामले की पूरी जानकारी और पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।