Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image

#शिवहर-मुजफ्फरपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, 16 मोबाइल और डेढ़ लाख की लूट के बाद फायरिंग* -------------------------------- शिवहर-जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर सीमावर्ती क्षेत्र में शुक्रवार के रात हथियारबंद अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मरहल्ला भराव गाछी के पास एक मोबाईल दुकानदार को अपराधियों ने हथियार के बल पर रोक लिया और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद समेत 16 मोबाइल फोन लूट लिए। लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक के हाथ में गोली लग गई। घटना तरियानी थाना क्षेत्र के शरीफ नगर पंचायत स्थित मरहल्ला भराव गाछी के समीप की है। घायल युवक की पहचान मीनापुर थाना क्षेत्र के बेलाही लच्छी गांव निवासी कमलेश राय के पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए मुजफ्फरपुर ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि सचिन कुमार अपने चाचा रंजीत कुमार के साथ मीनापुर थाना क्षेत्र के तुर्की मार्केट स्थित सीएससी/मोबाईल दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मरहल्ला भराव गाछी के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब 16 मोबाइल फोन और डेढ़ लाख रुपये नकद लूट लिए। विरोध करने पर हाथापाई हुई और इसी दौरान अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। कई राउंड फायरिंग के बीच एक गोली सचिन के हाथ में जा लगी। वारदात के बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही तरियानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, घायल से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कार्रवाई में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल किसी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। Sheohar Police Bihar Police District Administration Sheohar Sitamarhi

Sheohar, Sheohar | Aug 9, 2026