किंजर थाना क्षेत्र के बाजितपुर मोड़ पर रविवार की रात 8 बजे खाद विक्रेता के भाई संतोष कुमार पर अपराधियों ने गोली चला दी। इस घटना में संतोष बाल बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही किंजर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।उधर डीएसपी कुमार संजय भी घटनास्थल पर पहुंचे।घटना स्थल से एक खाली खोखा बरामद किया गया है।पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि अपराधियों की पहचान की जा रही है।