Public App Logo
👩‍👧‍👦 महिला एवं बाल सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक पहल जिला पदाधिकारी अरवल श्रीमती अमृषा बैंस के मार्गदर्शन में आयोजित प्रखंड स्तरीय सहयोग सह जनकल्याण शिविर के अंतर्गत कुर्था प्रखंड में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्रीमती शिप्रा वर्मा द्वारा समेकित बाल विकास सेवा से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी नागरिकों के बीच साझा की गई। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। ✨ जागरूक नागरिक, सशक्त समाज एवं समृद्ध बिहार की ओर एक महत्वपूर्ण कदम। #SahyogShivir #JanKalyanShivir #ICDS #MukhyamantriKanyaUtthanYojana #PMMVY #Arwal #BiharGovernment - Arwal News