होटल मेडिकल रिसर्च यूनिवर्सिटी मंडी (अमरु ) की निरीक्षण टीम ने पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चम्बा में माइक्रोबायोलॉजी पीजी कोर्स तीन सीटों से संबंधित व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।
निरीक्षण टीम में डॉ. सीमा देवी (अमरु ) शामिल रहीं।
इस अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चम्बा के प्राचार्य कम डीन डॉ. पंकज गुप्ता भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
डॉ. पंकज गुप्ता ने निरीक्षण टीम का स्वागत किया, माइक्रोबायोलॉजी पीजी कोर्स से संबंधित कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, शिक्षण व्यवस्था, व्यावहारिक प्रशिक्षण सुविधाओं, आवश्यक अभिलेखों एवं अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इस दौरान निरीक्षण टीम ने कॉलेज प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की,
प्राचार्य कम डीन डॉ. पंकज गुप्ता ने निरीक्षण टीम को महाविद्यालय एवं अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं तथा विद्यार्थियों के प्रशिक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने टीम का स्वागत करते हुए कहा कि संस्थान में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
निरीक्षण टीम ने संस्थान की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की। अमरु टीम का यह निरीक्षण पीजी कोर्स की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।
इस मौके पर माइक्रोबायोलॉजी विभागध्यक्ष डॉ श्रीधर राव, गजन ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहें।
Chamba, Chamba | Oct 1, 2026