धर्मशाला : BSNL का 26वां स्थापना दिवस, 4G विस्तार और भारतनेट से गांवों तक पहुंचेगी डिजिटल
धर्मशाला में BSNL के 26वें स्थापना दिवस पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने कंपनी की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 3G को 4G में अपग्रेड करने का काम तेजी से चल रहा है। भारतनेट के तीसरे चरण में कांगड़ा और चंबा के सभी 21 ब्लॉकों में कार्य शुरू किया गया है। वहीं, मणिमहेश यात्रा के दौरान हरसर से गौरीकुंड तक श्रद्धालुओं को मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई।
#BSNL #Dharamshala #KangraNews #ChambaNews #BharatNet #BSNL4G #DigitalIndia #HimachalNews #ChambaExpress
Chamba, Chamba | Oct 1, 2026