बक्सर में गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने के बाद अब 59.18 मीटर पर पहुंच गया है। सुबह 8 बजे केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार नदी का जलस्तर पिछले पांच घंटे से स्थिर बना हुआ है। फिलहाल गंगा चेतावनी बिंदु से 14 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। बक्सर में गंगा का चेतावनी स्तर 59.32 मीटर और खतरे का निशान 60.32 मीटर निर्धारित है।