TIMESMP DEWAS
सोनकच्छ में पानी का संकट… और जिम्मेदार कौन? 💧⚡
नल-जल योजना के तहत कई गांवों में पानी सप्लाई के लिए लगे ट्रांसफार्मर की बिजली बंद होने से टंकियां नहीं भर पा रहीं। नतीजा—पूरे क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मामले में देवास कलेक्टर से तत्काल संज्ञान लेकर बिजली बहाल कराने की मांग की है।
⚠️ चेतावनी भी साफ है—समस्या का जल्द निराकरण नहीं हुआ तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
अब सवाल—गांवों को पानी मिलेगा या आंदोलन का रास्ता?