आज दिनांक 19.08.2026 को RAMP कार्यक्रम के अंतर्गत NIELIT सासाराम में EDP (Entrepreneurship Development Programme) प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, रोहतास श्री आशीष रंजन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर परियोजना प्रबंधक श्री मृणाल कुमार, श्री जितेंद्र कुमार, जिला विस्तार पदाधिकारी श्री अरविंद कुमार, MSME मित्रा सुश्री सीमा कुमारी सहित NIELIT सासाराम के कर्मी एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण में Digital Literacy, Digital Transformation, Leadership Development, Lean Manufacturing, Process Optimization एवं MSME की विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षणार्थियों को FSSAI Certification के लिए केंद्र से ही पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
यह प्रशिक्षण मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना, सूक्ष्म एवं लघु उद्यमी, पीएम विश्वकर्मा, एमएसएमई में पंजीकृत लाभार्थियों एवं जीविका समूहों की सदस्यों को उद्यमिता, डिजिटल दक्षता एवं व्यवसाय प्रबंधन के क्षेत्र में सक्षम बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
#IPRD
#BiharIndustriesDept
Industries Department, Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar