मथुरा विंगस्टन होटल की एक दीवार पर निर्माण कार्य चल रहा था।इसी दौरान दीवार अचानक दूसरी तरफ पलट गई। #हादसे के समय मौके पर तीन मजदूर मौजूद थे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार एक मजदूर को मलबे से निकाल कर #अस्पताल भेजा गया, जहाँ #डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दो मजदूर मौके से निकल कर अपने गंतव्य की ओर चले गए। पुलिस का कहना है कि उन दोनों को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे और घटना का पूरा क्रम समझा जाएगा।
हादसे के बाद ठेकेदार मौके से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। मृतक के परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं, पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।
सूचना पर SDRF और फायर सर्विस की टीम मौके पर मौजूद है।