आज दिनांक 18 अगस्त 2026 को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ की अध्यक्षता में जिला नवाचार समिति एवं नगर परिषद गोपालगंज के सर्वांगीण विकास हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास हेतु खेलकूद गतिविधियों और आंगनवाड़ी सुविधाओं को आपस में जोड़कर सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया। डीएम ने विकास योजनाओं व आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए सभी अंचल अधिकारियों (COs) को प्राथमिकता के आधार पर उपयुक्त सरकारी भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। बैठक में डीडीसी, एसडीएम और डीसीएलआर सहित समिति के अन्य सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
2 views | Gopalganj, Bihar | Aug 18, 2026