महिला की हत्या के बाद लूट, इलाके में सनसनी टिमरनी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 में 57 वर्षीय महिला की गला घोंटकर हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद घर में लूट की वारदात को भी अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।