अंडर-17 बालक क्रिकेट के चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 के छठे दिन बी.पी. इंटर स्कूल में अंडर-17 बालक क्रिकेट के चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी एवं क्षेत्ररक्षण में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ट्रायल के बाद अंडर-17 जिला स्तरीय बालक क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनकर्ताओं द्वारा खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर बल्लेबाज, गेंदबाज एवं क्षेत्ररक्षक श्रेणी में खिलाड़ियों का चयन किया गया। इन्हीं चयनित खिलाड़ियों में से बेगूसराय की जिला स्तरीय अंडर-17 बालक क्रिकेट टीम का गठन किया जाएगा।
IPRD Bihar
Department of Sports
Bihar State Sports Authority- BSSA
#begusarai
#cmsamrat