नेत्रहीन विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाया
राजकीय नेत्रहीन विद्यालय में आज स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित किया गया,उसके बाद अतिथियों ओर प्रधानाचार्य अल्ताफ अहमद खान के साथ वरिष्ठ अध्यापक आनंद पारीक द्वारा ध्वज फहराया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से राष्ट्रगान, राष्ट्र गीत के साथ झंडा गीत की प्रस्तुति हुई।
राजदीप यादव द्वारा शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर का संदेश पढ़कर सुनाया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नेत्रहीन विद्यार्थियों द्वारा समा बांध दिया जिसमें देश भक्ति गीत,कविता,भाषण की प्रस्तुति हुई।श्री नवाब अली द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर Speech दिया ।
कार्यक्रम के अध्यक्ष बाबूलाल सांखला,समाजसेवी थे ,मुख्य अतिथि मस्त मंडल अध्यक्ष विजय मालू,सचिव देवेंद्र बेद थे।श्री बाबूलाल सांखला द्वारा प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी कक्षा 10 ओर 12 में प्रथम,द्वितीय,तृतीय ओर को 1100,700,500 रुपए ओर अन्य की सांत्वना पुरस्कार में 300 रुपए की नकद राशि दी गई। प्रधानाचार्य श्री अल्ताफ अहमद खान द्वारा शाला की प्रगति ओर समाजसेवी संस्थाओं द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया,ओर विद्यार्थियों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों के लिए धन्यवाद दिया।
आज के कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रभारी सलीम सिगलीकर थे ,मंच व्यवस्था, अनुशासन,बैठक व्यवस्था,जल व्यवस्था,फोटोग्राफी, माईक,साज सज्जा,अतिथि व्यवस्था,प्रसाद वितरण,झंडारोहण व्यवस्था में समस्त विद्यालय स्टाफ का सहयोग रहा।
कार्यक्रम का संचालन आनंद पारीक ने किया।