अकबरपुर: अकबरपुर में दूसरी सोमवारी पर कन्नौज शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
4:00 बजे सावन की दूसरी सोमवारी के अवसर पर अकबरपुर प्रखंड के कन्नौज स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।सोमवारी को लेकर अहले सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे