Public App Logo
औरंगाबाद: बेरी पंचायत के पत्या गांव से 25 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना भगवा वस्त्र और बोल-बम के जयकारे के साथ निकले शिवभक्त सुल्तानगंज से जल भरकर पैदल जाएंगे देवघर, गांव की उन्नति के लिए करेंगे कामना औरंगाबाद जिले के ग्राम पंचायत बेरी अंतर्गत पत्या गांव से मंगलवार को 25 सदस्यों का दल बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। सभी शिवभक्त भगवा वस्त्र धारण कर, गले में गमछा बांधकर और कांवर लेकर "बोल-बम, बम-बम भोले" के जयकारे लगाते हुए रवाना हुए। रवाना होने से पहले सभी कांवरियों ने गांव के मंदिर में पूजा-अर्चना कर यात्रा की सफलता की कामना की। इस दौरान ग्रामीणों ने फूल-माला और पुष्प वर्षा कर जत्थे को विदा किया। पूरे गांव में धार्मिक माहौल देखने को मिला। जत्थे में शामिल पत्रकार रंजन कुमार ने बताया कि सभी पहले सुल्तानगंज जाएंगे, वहां से उत्तर वाहिनी गंगा का जल भरकर पैदल यात्रा करते हुए बाबा बैजनाथ धाम पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे। पूरे रास्ते शिवभक्त भजन-कीर्तन करते हुए चलेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान गांव की सुख-समृद्धि और उन्नति के लिए भी बाबा से प्रार्थना की जाएगी। इस दौरान कांवरियों के जत्था में विशाल सिंह, नंदू सिंह, धमेंद्र कुमार, अनिरुद्ध सिंह, बृजनंदन चंद्रवंशी, उर्मिला देवी, कलावती देवी, विवेक सिंह, रवि सिंह, बबीता देवी, आरती देवी, शांति देवी, लीलावती देवी, विकास सिंह, प्रदीप सिंह, अरविंद सिंह, विनोद सिंह, उदय सिंह, आरती सिंह, रविकांत कुमार सहित अन्य मौजूद रहे - Madanpur News