Public App Logo
रफिगंज: केराप पंचायत समिति प्रतिनिधि इश्तियाक फरहान ने कांवड़ियों को बीच किया शरबत व पानी का बोतल वितरण औरंगाबाद जिला के रफिगंज प्रखंड के केराप पंचायत अंतर्गत ग्राम चंद्रेहटा से सोमवार को सावन के पावन अवसर पर सैकड़ों शिव भक्त डीजे-गाजे बाजे के साथ बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए। यात्रा में पुरुष और महिला श्रद्धालु भारी संख्या में शामिल थे।यात्रा के दौरान केराप पंचायत समिति प्रतिनिधि इश्तियाक फरहान ने केराप पुल के पास सभी भक्तों को रुकवाकर शरबत और पानी की बोतल का वितरण किया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उन्होंने बाबा बैजनाथ धाम ज रहे श्रद्धालुओं की सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इश्तियाक फरहान ने कहा कि सावन माह में बाब बैजनाथ धाम जाना अत्यंत पुण्य का कार्य है। यहां से श्रद्धालु सवारी के साधन से सुल्तानपुर पहुंचते हैं और वहां से गंगाजल लेकर सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक करते हैं। जो भी भोले बाबा के सच्चे भक्त होते हैं वही इतनी कठिन तपस्या करके अपने परिवार, देश, प्रदेश और पंचायत की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी भक्तों की यात्रा निर्विघ्न और मंगलमय संपन्न हो। इस सेवा कार्य में इश्तियाक फरहान के साथ शहीद खुर्शीद, अशफाक अहमद, संदीप यादव, सोनू सा, नगेंद्र पासवान, अर्जुन यादव, सुभाष यादव, अफसर अंसारी, सुरेश साव, विकास साव सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे। - Madanpur News