जमुई: सदर अस्पताल के ड्यूटी से गायब डाटा ऑपरेटर के कारण इमरजेंसी में मरीज हुए परेशान, नोटिस जारी
Jamui, Jamui | Aug 14, 2026 जमुई सदर अस्पताल के इमरजेंसी कंट्रोल रूम में गुरुवार को दूसरे शिफ्ट में तैनात डाटा ऑपरेटर विजय कुमार बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहे। इससे गंभीर मरीजों की पर्ची काटने में परेशानी हुई और परिजनों ने हंगामा किया। इसके बाद पहले शिफ्ट में ड्यूटी कर चुके ऋषिकांत कुमार को दोबारा बुलाकर व्यवस्था संभाली गई। मामले में शुक्रवार 1 बजे उपाधीक्षक डॉ. थनिश कुमार ने दी।