दमोह: जनसुनवाई में 225 आवेदनों पर हुई सुनवाई, कलेक्टर ने विभिन्न समस्याओं के समय-सीमा में दिए निराकरण के निर्देश
Damoh, Damoh | Aug 18, 2026 दमोह। कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-10 में मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित हुई। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने दूरदराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। कुल 225 आवेदनों पर सुनवाई कर अधिकारियों को समय-सीमा में नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 12 लोगों का आधार अपडेशन और 90 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।